Report Times
latestEDUCATIONOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनसीकरस्पेशल

शेखावाटी यूनिवर्सिटी के यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप:ABVP ने रजिस्ट्रार का किया घेराव, बोले- हर 10 में 8 स्टूडेंट्स को किया फेल

REPORT TIMES 

शेखावाटी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए जा रहे यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी गेट से एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार राजवीर चौधरी का घेराव भी किया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

एबीवीपी के विभाग संयोजक नीतीश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी द्वारा जो यूजी रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं उनमें हर 10 में से 7 स्टूडेंट फेल हो रहे हैं। जिन स्टूडेंट्स ने प्रैक्टिकल दिया है और एग्जाम में भी शामिल हुए उन्हें अब्सेंट बताया जा रहा है। बीए थर्ड ईयर के पेपर में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर को 200 की बजाय 400 नंबर का करके स्टूडेंट को फेल कर दिया जाता है। ऐसे में रिजल्ट दोबारा जारी करने की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया है। यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन कोई एक्शन नही लेता है तो मजबूरन हमें आंदोलन तेज करना होगा।

Related posts

राजस्थान में 30 आईएएस के तबादले, टीना डाबी के पति का भी हुआ तबादला; देखें लिस्ट

Report Times

अमित शाह- नड्डा CM अशोक गहलोत को घेरने की बनाएंगे रणनीति, जोधपुर में होगी OBC मोर्चा की बैठक

Report Times

Ration wheat : राशन के गेहूं लेने के लिए ई केवाईसी 30 जून तक करानी होगी, आधार और राशन कार्ड लेकर जाना होगा, साढ़े 12 लाख जुड़े हुए खाद्य सुरक्षा से

Report Times

Leave a Comment