Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसूरजगढ़स्पेशल

ध्रुव से सीखें एकात्म भक्ति : आचार्य पंडित मुकेश

REPORT TIMES 
सूरजगढ़। शहर के अनाज मंडी स्थित  मित्तल भवन में चल रही श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य पंडित मुकेश पुजारी ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान को एकत्व भाव से भक्ति कर  प्राप्त किया जा सकता है। ध्रुव ने बाल्यावस्था में भगवान को सच्चे मन से ध्याया और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने उनको दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में चौरासी लाख प्रकार की योनियां हैं। जीव इनमें भटकता फिरता है।
इससे मुक्ति का एक मात्र मार्ग ईश्वर का चिंतन और मनन ही है। जिसके माध्यम से ईश्वर से साक्षात्कार होगा और मुक्ति होगी। कथा के प्रारंभ में आचार्य पंडित नरेश चौमाल के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने यजमान मुरारीलाल मित्तल को भागवत ग्रंथ, कथा व्यास का करवाया।
इस मौके पर संतोष, कैलाश, पवन, महेश मित्तल, रोबिन, राहुल, तरुण, हितेश, नितेश सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान भगवान शिव, विष्णु भगवान और ध्रुव की मनमोहक झांकियां सजाई गई। जिसने सभी का मन मोह लिया।

Related posts

कभी मुस्लिम को बेवजह मारा तो कभी साथी के ATM से निकाल लिए 25000, गोलीबाज कांस्टेबल का विवादों से पुराना नाता

Report Times

JEE मेन परीक्षा 2024 में छात्रा द्विजा पटेल ने गर्ल कैटेगिरी में किया ऑल इंडिया टॉप, 4 छात्रों ने प्राप्त किए परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक

Report Times

Agniveer: अग्निवीर योजना में हो सकते है कुछ बदलाव, जानिए अगले 60 दिन में क्या-क्या होगा बदलाव

Report Times

Leave a Comment