Report Times
latestOtherआरोपकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मोहब्बत की दुकान में ईमानदारों की जगह नहीं, गुढ़ा की बर्खास्तगी पर BJP ने कसा तंज

REPORT TIMES 

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. वजह हैं सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा. गहलोत सरकार ने गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया है. उन्होंने विधानसभा में अपने ही सरकार के खिलाफ बोला था. महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए गुढ़ा ने कहा कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए.उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़े हैं उसे देखने के बाद मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. इसके कुछ ही देर बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया. बता दें कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. कुछ दिन पहले ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हुई थी, मगर गुढ़ा की बर्खास्तगी ने राजस्थान में सियासी पारे को और चढ़ा दिया है.

मोहब्बत की दुकान में ईमानदार ग्राहकों के लिए कोई जगह नहीं

कहा तो ये भी जा रहा है कि कहीं फिर से गहलोत और पायलट की दोस्ती में दरार न पड़ जाए क्योंकि राजेंद्र सिंह गुढ़ा पायलट गुट से माने जाते हैं. गहलोत सरकार ने जैसे ही राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त किया, बीजेपी ने तुरंत इस मुद्दे को लपक लिया. बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, राजस्थान सरकार में एक मंत्री को सच बोलने पर हटा दिया गया है. ऐसा लगता है कि मोहब्बत की दुकान में ईमानदार ग्राहकों के लिए कोई जगह नहीं है. इस दुकान में केवल भ्रष्ट और झूठे लोगों का ही स्वागत है!

गहलोत सरकार में सच बोलना मना है- गजेंद्र सिंह शेखावत

उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा. शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार में सच बोलना मना है. उन्होंने कहा कि गहलोत साहब में सच को स्वीकार करने का साहस नहीं है. गुढ़ा ने सच कहा लेकिन गहलोत साहब को इतना बुरा लग गया कि उन्हें पद से ही हटा दिया.

सच बोलने की सजा तो मिलनी ही थी- शहजाद पूनावाला

इस घटना के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने गहलोत सरकार की आलोचना की. राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सच बोलने की सजा तो मिलनी ही थी.

मोहब्बत की दुकान वालों के पास कोई जवाब नहीं- विजय गोयल

वहीं, बीजेपी नेता विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा कि सच बोलने पर अशोक गहलोत ने तो गुढ़ा को तुरंत बर्खास्त कर दिया. मोहब्बत की दुकान वालों अब आपके पास हैं कोई जवाब?बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा के मुद्दे पर बीजेपी नेता लगातार अशोक गहलोत को घेरने में लगे हुए हैं.

Related posts

‘ये कोई बनिए की दुकान नहीं, बार्गेनिंग मत करो’ घूसखोर ASP बोली- ऊपर तक देना पड़ता है पैसा

Report Times

8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 94% हुए पास, Direct Link से करें चेक

Report Times

डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, पथरी के ऑपरेशन के बाद 22 साल के युवक की मौत

Report Times

Leave a Comment