Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: मौसम विभाग का अलर्ट, 1-2 मार्च को इन 5 संभाग में होगी बारिश व चमकेगी आकाशीय बिजली

REPORT TIMES

जयपुर: मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान व आस-पास में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1-2 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा/आंधी के साथ राज्य के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद जिलों में बादल छाए रहे। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम में बदल गया। हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। कई शहरों में शाम को तापमान चार डिग्री तक गिर गया। इससे हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ।

हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम:

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते सोमवार को राजधानी का मौसम बदल गया। सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को अचानक तेज हवाएं शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हवा चलने और बूंदाबादी के बाद रात 8 बजे तापमान 21 डिग्री पर आ गया। वहीं, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे आज जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 फरवरी को मौसम विज्ञानियों के अनुसार जयपुर में बारिश हो सकती है।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: समस्तीपुर में जदयू के दो मंत्रियों की संतान होंगे आमने-सामने

Report Times

राजस्थान: बीजेपी की सत्ता वापसी के ये 6 किरदार, कौन होगा CM चेहरे का दावेदार?

Report Times

झुंझुनूं शहर में अफीम सप्लाई करने वाले थे दो बदमाश: पुलिस पूछताछ में बोले-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े है, कीमत 11 लाख रुपए

Report Times

Leave a Comment