Report Times
latestOtherआरोपक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशमणिपुरराजनीतिस्पेशल

‘मणिपुर का सच सामने नहीं आने देना चाहता विपक्ष’, लोकसभा में बोले शाह; तीसरे दिन भी नहीं चली संसद

REPORT TIMES

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि हमारी सरकार मणिपुर की स्थिति पर लोकसभा में चर्चा करने के इच्छुक हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं है बता दें कि आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन था, जो पहले दो दिन की तरह विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया।

देश के सामने सच्चाई आना जरूरी

लोकसभा में संक्षेप में बोलते हुए उन्होंने विपक्षी नेताओं से चर्चा की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए कहा कि मणिपुर मुद्दे पर देश के सामने सच्चाई आना जरूरी है। मणिपुर मुद्दे पर पहले के तीन स्थगन के बाद दोपहर 2.30 बजे जैसे ही सदन दोबारा शुरू हुआ, शाह ने विपक्ष पर हमला बोला। शाह ने कहा कि विपक्षी नेता जानबूझकर चर्चा करने नहीं दे रहे, क्योंकि वो सच बाहर नहीं आने देना चाहते।

पीएम मोदी के बयान देने पर अड़ा विपक्ष

सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के नेता मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। लेकिन, जब विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री के बयान की मांग करते हुए अपना विरोध जारी रखा, तो अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

विपक्ष ने गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

विपक्ष नेताओं ने आज संसद के मानसून सत्र से पहले सदन के बाहर मणिपुर मामले को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से संसद में बयान देने की मांग की।

Related posts

सेंट विवेकानंद में बनाया गया गणेश उत्सव 

Report Times

झालावाड़ ऑनर किलिंग केस में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, पति बोला … बच सकती थी जान

Report Times

20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत समेत सभी 20 टीमों का स्क्वॉड, यहां देखें फुल लिस्‍ट

Report Times

Leave a Comment