Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशल

5 साल की मासूम से दरिंदगी, 3 लोगों ने किया रेप; मरा समझ छोड़कर भागे

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस फौरन एक्शन में आई. पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों को भी शिकंजे में लिया गया. लेकिन इस वारदात से गांव में आरोपियों के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है. पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी बच्ची को मृत समझकर तालाब के पास छोड़कर फरार हो गए थे. बच्ची की तलाश में जब वो निकली तो वह तालाब के पास लहूलुहान हालत में मिली. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची.

पड़ोसी ही निकला बलात्कारी

वारदात बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र की है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने उसकी 5 साल की मासूमे के साथ रेप किया. महिला के मुताबिक उसने पड़ोसियों पर भरोसा किया लेकिन उन्होंने भरोसे का कत्ल कर दिया.तीनों आरोपी उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से उठा ले गये थे.रेप के बाद तीनों शख्स बच्ची को मृत समझ कर मौके से फरार हो गये. बच्ची की हालत देखकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया. वह परिजनों के साथ थाने पर पहुंचीं. जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी पूरी टीम के साथ मौके पर गई और पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया.

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के मुताबिक जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया. छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

जयपुर: सेंट्रल जीएसटी की इंटेलीजेंस विंग जयपुर का बड़ा खुलासा

Report Times

समुद्र की गहराई में कैसे बना देश का पहला सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’? PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Report Times

मुख्य परीक्षा 2024 का पेपर ऐसा बना रहे जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे हो सकेंगे पास, आरबीएसई बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र कराए तैयार, परीक्षा फरवरी अंत में

Report Times

Leave a Comment