Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीमौैसमराजनीतिस्पेशलहादसा

दिल्लीः बाढ़ प्रभावितों को राहत सहायता देने में हुई देरी, मंत्री आतिशी ने लगाई मुख्य सचिव को फटकार

REPORT TIMES 

दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता देने में देरी से नाराज आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को मुख्य सचिव को फटकार लगाई है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के शीर्ष नौकरशाह को पत्र लिखकर शनिवार और रविवार को सभी अधिकारियों को तैनात करने के लिए कहा है ताकि सोमवार को बाढ़ प्रभावितों को राहत सहायता हस्तांतरित की जा सके.मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को कहा, ‘शनिवार और रविवार को सभी अधिकारियों को तैनात करें, जिससे सोमवार को बाढ़ से प्रभावितों को राहत सहायता ट्रांसफर की जा सके.’ मुख्य सचिव को सोमवार शाम 6 बजे तक राजस्व मंत्री और सीएम को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. आतिशी ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव अश्विनी कुमार और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को दी जाने वाली 10,000 रुपए की राहत सहायता की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में रहने वाले 4,716 परिवारों में से केवल 197 परिवारों को दिल्ली सरकार की 10,000 अनुग्रह राशि मिली है.”

अधिकारियों की ढिलाई बिल्कुल चौंकाने वाली- आतिशी

आतिशी ने बताया कि मुख्य सचिव ने 15 जुलाई को वरिष्ठ अधिकारियों को रेस्क्यू, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की निगरानी और सहायता करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रभावित परिवारों को राहत के रूप में 10,000 रुपए देने के कैबिनेट के फैसले के 10 दिन बाद भी 4,716 परिवारों को राहत पैकेज नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए तैनात अधिकारियों की संख्या को देखते हुए इनमें से हर अधिकारी को 70 परिवारों के लिए राहत की प्रक्रिया करनी थी. इसका मतलब है कि उन्हें प्रति दिन 7 परिवारों को राहत प्रदान करनी थी और वह भी नहीं किया गया है. इस तरह की ढिलाई बिल्कुल चौंकाने वाली है.’

Related posts

30 घंटों से सर्वर डाउन…अब IT मंत्रालय ने संभाली कमान, AIIMS में मरीज हलकान

Report Times

कांग्रेस सरकार में महिलाओं का हो रहा शोषण, भाजपा इस बार आएगी सत्ता में : सीआर चौधरी

Report Times

सचिन पायलट को घर में ही घेरने की तैयारी, इसलिए रमेश बिधूड़ी को ‘सजा’ की जगह जिम्मेदारी

Report Times

Leave a Comment