Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

श्रीश्याम सखी दरबार का मासिक कीर्तन कार्यक्रम आयोजित

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की पुरानी तहसील रोड पर पूनिया कॉम्प्लेक्स के पास निर्मला रतन भवन में अग्रणी महिला संगठन श्रीश्याम सखी दरबार का मासिक कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रुप की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन में हुए कार्यक्रम का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलित और गणेश वंदना के साथ हुआ। इस दौरान ख्याति केडिया, नीतू, चंदा सोनी, पिंकी, सुमन, शशि, पूजा, सविता, मधु, किरण केडिया, डिंपल शुभम गोयल ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
जिन पर श्याम सखियां झूम उठी।  कीर्तन के दौरान बाबा का श्याम का अनूठा दरबार सजाया गया। आयोजन स्थल को विशेष धार्मिक लुक दिया गया। श्याम सखियों ने बाबा श्याम को प्रसाद का भोग भी लगाया और आखिर बाबा श्याम की आरती भी की गई। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।  इस मौके पर ममता, मंजू, वंदना, बिंदु, बबीता, पूनम, मोनिका, अंजू, आशा, प्रिया, निधि सहित काफी संख्या में श्याम सखियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक टीना रामचंद्र शर्मा और आयुषी शर्मा ने सभी का तिलकर्चन कर स्वागत किया।

Related posts

चिड़ावा : जिला कलेक्टर पहुंचे चिड़ावा, उपखंड प्रशासन के अधिकारियो की ली बैठक

Report Times

12 मेडिकल कॉलेज और किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, राजस्थान को आज कई तोहफे देंगे PM मोदी

Report Times

इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने रोनाल्डो; सऊदी अरब की डील आपके होश उड़ा देगी

Report Times

Leave a Comment