Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

राजस्थान में पुलिस के सामने महिला पर हमला, लात-घुसों से मारते वीडियो वायरल, 7 गिरफ्तार

REPORT TIMES 

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कई लोग एक मानसिक विक्षिप्त महिला को बेरहमी से पीट रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह सारा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हो रहा था और वह तमाशबीन बनकर खड़ी थी.दरअसल यह वायरल वीडियो 20 जुलाई का मालपुरा गेट थाना इलाके का बताया जा रहा है. इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि जान बचाने के लिए महिला कमरे में छुप रही है, लेकिन लोगों ने उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और मारते हुए उसे नीचे लाये. फिर कीचड़ में पटक कर बुरी तरह मारा. वहीं डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बाया कि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश

वहीं चूरू में एक शिक्षक पर आरोप है कि उसने छात्रा को इतना पीटा की वह बेहोश हो गई. मामला तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव के राजकीय स्कूल का है. यहां आरोप है कि नकल की बात को लेकर एक छात्रा (12) से शिक्षक ने मारपीट की, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. वहीं आनन-फानन में छात्रा को तारानगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

क्लास टेस्ट में नकल का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मां उर्मिला ने बताया कि उनकी बेटी एकता कक्षा सात की छात्रा है. वह सोमवार को स्कूल गई थी. उन्होंने बताया कि कक्षा में उसका टेस्ट लिया गया, जिसके बाद जब अध्यापिका ने कापी चेक की तो नकल की बात सामने आई. इस पर अध्यापिका ने छात्रा की शिकायत शिक्षक गोरा सिंह से कर दी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं आरोपी शिक्षक ने छात्रा के बाल पकड़े औऱ बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. जिससे छात्रा बेहोश को गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे बेहोशी की हालत में बांय के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे तारानगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Related posts

BF.7 वेरिएंट के एक मरीज से 18 लोगों में फैलता है वायरस, भारत में मिले 4, कितना खतरनाक?

Report Times

महिला ने हेलमेट नहीं पहना था, चालान काटने के लिए दौड़ा पुलिसकर्मी; ट्रक के रौंदने से मौत

Report Times

ट्रेन पर कूदा था शख्स, हाईटेंशन तार से टच हुआ और जल गया

Report Times

Leave a Comment