Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरलस्पेशल

रुको तुम अब दोगो…फ्री में पान नहीं देने पर जब दबंग ने दुकानदार पर तान दी बंदूक

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां फ्री में पान न देने पर दबंगों ने एक पान दुकानदार पर बंदूक तान दी और उसे खूब धमकाया. वहीं, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही कन्नौज के एसपी ने मामले की जांच करने का निर्देश दे दिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरा मामला शहर के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है. दुकानदार का नाम पंकज बाथम है. वह भुडिया का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों युवक सफेद रंग की कार से आए थे. कार से उतरकर दोनों युवक सीधे पान की दुकान पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदार से फ्री में पान बनाने को कहा. लेकिन, दुकानदार ने साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद दबंग भड़क गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक पान-मसाले की दुकान पर खड़े हैं, जिसमें एक युवक के हाथ में बंदूक है. वह दुकान के बाहर हाथ में बंदूक लहराते नजर आता है. हालांकि, दूसरा युवक उसको बंदूक हटाने को बार-बार कह रहा है. लेकिन दबंग युवक जबरन फ्री में पान लेने पर तुला हुआ है. वीडियो में दिखता है कि दुकानदार ने जब पान देने से मना किया तो दबंग बंदूक दिखाते हुए कहता है कि अभी रुको तुम अब पान देने आओगे. कुछ देर के लिए यह सब चलता रहता है. हालांकि, बाद में दोनों युवक अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं.

दुकानदारों में दहशत का माहौल

इस पूरी घटना का वीडियो पास में खड़े एक व्यक्ति ने मोबाइल में बना लिया. कन्नौज पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं.बताया जा रहा है कि अभी तक मामले में किसी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दबंग युवक आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं. वह फ्री का सामान लेकर खा लेते हैं. पैसे मांगने पर दुकानदारों को इसी तरह से प्रताड़ित किया जाता है.

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गाँधी का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार

Report Times

बैन के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा टिकटोक एप

Report Times

नगर सेठ श्री कल्याण प्रभु मंदिर में विराजे भगवान श्री राम : कही हुई फूलों की तो कहीं हुई इत्र की वर्षा

Report Times

Leave a Comment