Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

मैथ का होमवर्क न करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा पर बरसाए 50 डंडे, 200 बार लगवाए उठक-बैठक

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पांचवी की एक छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. छात्रा की पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि स्कूल के ही प्रिंसिपल ने की है. प्रिंसिपल पर छात्रा को करीब 50 डंडे मारने के साथ ही 200 बार उठक-बैठक लगाने का आरोप है. यह पूरा मामला मिर्जापुर जिले के सबरी चुंगी भैंसहिया टोला के एक प्राइवेट स्कूल का है. छात्रा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रा को बेरहमी से पीटने में जो भी दोषी होगा. उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा पीटे जाने के बाद छात्रा चलने में असमर्थ थी. उसे तेज बुखार भी आ गया. उसके हाथों में सूजन भी आ गई. इसके बाद छात्रा के पिता विकेश कुमार ने प्रिंसिपल की शिकायत डीएम से जाकर की. तब यह पूरा मामला सामने आया.

पिटाई के बाद अब स्कूल जाने को तैयार नहीं छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल ने छात्रा की पिटाई सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसने मैथ का होमवर्क पूरा नहीं किया था. पहले तो प्रिंसिपल ने पांचवी की छात्रा को करीब 50 डंडे मारे. इसके बाद उसने 200 बार उठक-बैठक भी लगाई. इस तरह बेरहमी से पिटाई के बाद छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया. वह घर पर ही रह कर पढ़ाई करने की जिद करने लगी. उसने कहा कि वह अब स्कूल नहीं जाएगी. वहां की टीचर उसे बहुत मारती हैं. इस बात से नाराज होकर पिता ने गुरुवार को डीएम से जाकर स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की.

प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश

डीएम से शिकायत के बाद अब बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इस मामले में जो भी दोषी होगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

सूर्य पर हुआ भयानक विस्फोट, सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने खींची ऐतिहासिक तस्वीर

Report Times

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया के इन 15 खिलाड़ियों का लगा कैंप, इस क्रिकेट सीरीज की तैयारी, खेलेंगे इतने देश

Report Times

उदयपुर: पुजारी ने पत्नी संग फांसी लगा दी जान, गले में लटकती मिली भगवद गीता

Report Times

Leave a Comment