Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘शेर-शेर बोलकर ‘पप्पू’ दिखा रहे हो, भगवान माफ नहीं करेगा…’गहलोत के मंत्री के बेटे का राहुल पर तंज

REPORT TIMES

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं एक बार फिर वो चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक और विवादित पोस्ट शेयर किया है. अनिरुद्ध ने कांग्रेस के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘कहां है शेर? शेर शेर बोलकर पप्पू दिखा रहे हो, भगवान तुम्हे कभी माफ नही करेगा, झूठो.’ दरअसल कांग्रेस के जिस ट्वीट को अनिरुद्ध ने रिट्वीट कर ये बात लिखी है उसमें राहुल गांधी को संसद के अंदर जाते हुए दिखाया गया है और कैप्शन में लिखा गया है “शेर संसद में ”बता दें कि ये कोई पहली दफा नहीं है जब अनिरुद्ध ने राहुल गांधी को लेकर कुछ कहा हो, इसे पहले भी वो राहुल गांधी के विदेश में भाषण को लेकर ट्वीट कर काफी आलोचना कर चुके हैं. इस ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी को इटली वापस जाने की सलाह तक दे डाली है.

‘राहुल गांधी को इटली वापस जाने की जरूरत’

अनिरुद्ध ने ट्विटर पर राजस्थानी काका नाम के एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया था. ट्वीट में लिखा गया था कि ‘कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष कई राज्यों में बदलने की आहट है.’ इसके जवाब में अनिरुद्ध ने लिखा, ‘वे जो चाहें कर सकते हैं. पार्टी देशद्रोही है और राहुल गांधी को इटली वापस जाने की जरूरत है!’

राहुल को कहा था झक्की

वहीं कुछ समय पहले भी अनिरुद्ध ने ट्विटर पर राहुल गांधी को ट्वीट कर झक्की तक कह डाला था. इससे पहले अनिरुद्ध ने 31 मई 2021 को ट्वीट करते हुए अपने पिता के साथ आई खटास के बारे में लिखा था जिसने खूब वायरल हुआ था. उन्होंने लिखा था कि वह करीब छह सप्ताह से पिता से संपर्क में नहीं है. मेरे पिता से सम्बन्ध नहीं है क्योंकि वह मेरी मां के प्रति हिंसक हो गये हैं. वह शराब में डूब गए हैं और कर्ज में भी हैं. उन्होंने मेरे उन मित्रों का नुकसान किया है, जो मेरा साथ देते थे, आखिर एक ही राजनीति की दो विचारधारा कैसे हो सकती है.

Related posts

अब अपने ही जिले में दे सकेंगे CET की परीक्षा! बोर्ड ने कहा- सिर्फ इन 2 जिलों के बच्चों को हो सकती है दिक्कत

Report Times

चिड़ावा : ब्रह्म चैतन्य संस्थान को 5 एसी भेंट

Report Times

राजस्थान: सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाई 8 टीम, 168 सदस्य के जरिए साधा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण

Report Times

Leave a Comment