Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलस्वागत

शिक्षक दिवस पर शिक्षार्थियों को किया पुरस्कृत

REPORT TIMES 

चिड़ावा। चिड़ावा मित्र परिषद और चिड़ावा सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण पुस्तकालय के सभागार में धूमधाम से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम किया गया। मित्र परिषद की अध्यक्ष अनिता केएम मोदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध व्यवसायी सत्यनारायण चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता, डॉ. कुसुमलता व संतोष चौधरी थी ।

निःशुल्क कोचिंग व सिलाई केंद्र में लगभग 75 प्रतिभागियों के मध्य प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन परिषद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । सिलाई केंद्र की व्यवस्था से प्रभावित हो कर सत्यनारायण चौधरी ने 21 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर निःशुल्क शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यकम में सरिता सिंघल, राजेन्द्र टेलर, बबिता ककरनिया, पूनम ककरनिया, सविता मंड्रेलिया, पूनम शर्मा, ममता अग्रवाल, उमा मोदी, श्याम गुहा, रेखा पांडे, पूजा भगेरिया, दिनेश शर्मा और रेखा शर्मा उपस्थित रहे ।

Related posts

 पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Report Times

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 3 शूटरों के लगी गोलियां, जेजेपी नेता मर्डर मामले में शामिल हैं आरोपित

Report Times

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

Leave a Comment