Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

G-20: कई रूट पर बैरिकेडिंग, बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात… दिल्ली में दो दिन ये रास्ते रहेंगे बंद

REPORT TIMES 

भारत में आज से जी20 की बैठक शुरू है. जी20 सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं. ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.एक लाख से ज्यादा जवान दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत कई रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा बंद कर दिया गया है, वहीं कुछ जगह रूट डायवर्जन भी किया गया है. दिल्ली के हाई राइज बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती है और और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है. दिल्ली में घुसने वाले तमाम जगहों पर बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को चेक किया जा रहा है. नोएडा के रास्ते दिल्ली में घुसने वाले बॉर्डर पर भी तीन लेयर बैरिकेडिंग की गई है.

गाड़ियों की ली जा रही है तलाशी

हथियारबंद दिल्ली पुलिस के जवान एक-एक गाड़ी को चेक करने के बाद ही दिल्ली में घुसने दे रहे हैं. सभी गाड़ियों की तलाशी लेने के बाद और आईडी कार्ड देखने के बाद लोगों को दिल्ली में अंदर घुसने दिया जा रहा है. साथ ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

ये रास्ते रहेंगे बंद

एनडीएमसी इलाके में रहने वाले लोग बाहर जा सकते हैं, लेकिन कोई बाहर से अंदर नहीं आ सकता. एनडीएमसी इलाके में सब बंद है, कोई नहीं जा सकता. सिर्फ इमर्जेसी और जरूरी कामों से जुड़ी गाड़ियां जा सकती हैं. इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के लिए रास्तों को डायवर्ट किया गया है. रजोकरी इलाके में और द्वारका इलाके में भी रास्तों को डायवर्ट किया गया है.

अक्षरधाम फ्लाईओवर भी बंद

दिल्ली के रास्ते दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल और वेस्टर्न पेरीफेरल पर डायवर्ट किया गया है. इसके साथ ही अंतरराज्जीय बसों को रिंग रोड तक आने दिया जा रहा है. दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है. सिर्फ नई दिल्ली और एनडीएमसी इलाके को छोड़कर पूरी दिल्ली में आवाजाही चालू रहेगी .अक्षरधाम फ्लाईओवर को भी आज बंद कर दिया गया है.

Related posts

चिड़ावा : कॉरोना ने गोगाजी मेले पर भी लगा दिया ग्रहण

Report Times

पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ वित्त मंत्री? गहलोत बोले- समझ नहीं आया गोलमोल जवाब

Report Times

फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में चोरों की मौज, सोने की चेन और लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ

Report Times

Leave a Comment