Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

सिद्धि विनायक शुभ -लाभ मंदिर में हुआ विशेष पूजन श्री गणेश मंगल पाठ से रिझाया प्रथम पूज्य को

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के पोद्दार पार्क महालक्ष्मी धाम स्थित सिद्धि विनायक शुभ -लाभ मंदिर में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश व उनके परिवार का विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। महालक्ष्मी धाम के महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित सत्यानारायण शर्मा ने उपस्थित भक्तों को पूजन करवाया।
पूजन के बाद बाद वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में भक्तों ने भगवान श्री गणेश के मंगल पाठ का सामूहिक वाचन कर प्रथम पूज्य को रिझाया। इस दौरान पवन शर्मा ढाणीवाला, तेजप्रकाश सोनी, कांतिप्रसाद हलवाई, प्रमोद सुल्तानिया, कैप्टन शंकर लाल महरानिया, गोपाल महमिया,रजनीकांत मिश्रा, महेंद्र रणवा सहित अन्य श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

Related posts

पंचायत समिति में उठे कई जन मुद्दे : पानी से जुड़े मुद्दों पर हुई जोरदार बहस, विधायक बोले मेरी भी नहीं सुनते

Report Times

गर्मियों की छुट्टियों में होमवर्क के खिलाफ 9वीं का छात्र, कॉपी-पेन लेकर कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

Report Times

श्रीरामलीला के लिए मंच, बल्ली और गणेश पूजन

Report Times

Leave a Comment