Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान BJP में बागियों की घर वापसी शुरू, वसुंधरा समर्थक देवी सिंह भाटी ने किया जॉइन

REPORT TIMES

राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में लौट आए. उनके साथ कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औऱ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वसुंधरा राजे के साथ बैठक की थी. जानकारी के मुताबिक देवीलाल, वसुंधरा के कट्टक समर्थकों में माने जाते हैं. इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, प्रभारी अरुण सिंह की मौजूद रहे. देवी सिंह भाटी के अलावा श्रवण चौधरी, भागचन्द सैनी और बीएल रणवां ने भी बीजेपी जॉइन किया. ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की बीजापी में वापसी राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव है.

पांच साल बाद बीजेपी में वापसी

इस दौरान देवी सिंह भाटी ने कहा कि पांच साल बाद बीजेपी ने फिर सीने से लगाया है. साथ ही मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विवाद पर उन्होंने कहा कि उनसे भी मेरी बातचीत हो गई है. कुछ बिंदुओं की वजह से दूरी हो गई थी उन्हें हमने सुलझा लिया है.

कांग्रेस सरकार में जंगलराज

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के जंगलराज से प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित है.

Related posts

गाजे-बाजे के साथ निकली बंदर की शवयात्रा, हिंदू रीति से किया अंतिम संस्कार

Report Times

ज्ञानवापी मामला- ASI आज वाराणसी कोर्ट में पेश करेगी सर्वे रिपोर्ट

Report Times

नेशनल हाईवे 30 में बड़ा हादसा, चलते ट्रक में आग लगने से सामान जलकर खाक

Report Times

Leave a Comment