Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में इन 119 सीटों से तय होता है सत्ता परिवर्तन, मंत्री भी नहीं बचा पाते अपनी साख

REPORT TIMES 

राजस्थान विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान हो गया है. चुनावी बिगुल बजने के साथ ही बीजेपी ने 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. साढ़े तीन दशक के राज्य में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है. हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज के पीछे 119 विधानसभा सीटें है, जिसके मिजाज बदलने से ही सारा सियासी खेल बिगड़ जाता है. इतना ही नहीं, मौजूदा दिग्गज मंत्रियों के भी चुनाव हारने का ट्रेंड है. इसके चलते ही कांग्रेस की धड़कने बढ़ी हुई है तो बीजेपी को अपनी वापसी की उम्मीद दिख रही है. देखना है कि इस बार राजस्थान की सियासत में यह परंपरा बरकरार रहती है या फिर कांग्रेस उसे तोड़ने में सफल रहती है?

119 सीटों के ट्रेंड से बदलती सत्ता

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें है, जिनमें 60 सीटों पर बीजेपी काफी मजबूत है और यहां पर लगातार उसे जीत मिलती आ रही है. ऐसे ही 21 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति हमेशा बेहतर रही है, उसे यहां पर हार का मूंह नहीं देखना पड़ा है. इस तरह 81 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के विधायक परंपरागत तौर पर जीत दर्ज कर रहे हैं, लेकिन 119 सीटों पर मतदाता का मूड बदलता रहा है. यही 119 सीटें राजस्थान की सत्ता परिवर्तन की इबरात हर पांच साल पर लिखती हैं. बीजेपी और कांग्रेस का पूरा फोकस इन्हीं 119 सीटों पर है. यहां के मतदाता हर चुनाव में पार्टी और विधायक दोनों को ही बदल देते हैं. प्रत्याशी की सक्रियता को ध्यान में रखकर वोटिंग करते हैं, जिसके चलते सियासी मिजाज बदलता रहा है.

बीजेपी की मजबूत सीट

साल 1972 से लेकर 2018 तक हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखने से जाहिर होता है कि 60 विधानसभा सीटें ऐसी है, जहां बीजेपी दो बार से लेकर छह बार तक जीत दर्ज करती रही है. बीजेपी 13 सीटों पर चार बार से ज्यादा दर्ज करती आ रही तो 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर तीन बार से कब्जा है जबकि 33 सीटें विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है. पिछले चार चुनाव से जीतने वाली सीटों में राजसमंद, उदयपुर, लाडपुरा, झालरापाटन, नागौर, सांगानेर, रेवदर, खानपुर, भीलवाड़ा, सोजत, ब्यावर, राजगंजमंडी और फुलेरा शामिल है. वहीं, बीजपी जिन सीटों पर तीन बार से जीत दर्ज कर रही है, उसमें सूरसागर, भीनमाल, कोटा साउथ, बूंदी, अजमेर नार्थ, अजमेर साउथ, बीकानेर ईस्ट, सिवाना, अलवर सिटी, मालवीय नगर, रतनगढ़, विद्याधर नगर और आसींद सीट है.

कांग्रेस की दबदबा वाली सीट

कांग्रेस के पास भले ही मौजूदा समय में 108 सीटों पर कब्जा हो, लेकिन उसके दबदबे वाली महज 21 सीटें है. इन सीटों पर पांच बार से लेकर दो चुनाव कांग्रेस जीत रही है. कांग्रेस पांच बार सिर्फ एक सीट पर ही जीत सकी है. जोधपुर की सरदारपुरा सीट है, जहां से अशोक गहलोत सीएम हैं और बाडी सीट पर चार बार दर्ज किया है. छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार तीन चुनाव से जीत दर्ज करती आ रही है. यह सीटें सरदार शहर, झुंझुनू, बागीदौरा, फतेहपुर, सपोटरा और बाड़मेर सीट है. इसके अलावा 13 सीटें ऐसी है, जहां पर पिछले दो चुनाव से कांग्रेस का कब्जा है. यह सीटें डीग कुमेर, सांचौर, बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली, सरदारशहर हैं.

मंत्रियों के चुनाव हारने का ट्रेंड

राजस्थान में 119 सीटों पर मतदाताओं का हर चुनाव में बदलने वाला सियासी मूड सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही नहीं करता बल्कि मौजूदा मंत्रियों को भी पैदल कर देता है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 18 में से 15 कैबिनेट मंत्री चुनाव हार गए थे और 13 राज्यमंत्रियों में से चार जीत सके थे. ऐसे ही 2013 के विधानसभा चुनाव में गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री ही चुनाव जीत सके थे और 12 कैबिनेट मंत्रियों का हार का मूंह देखना पड़ा था. इसी तरह 18 राज्यमंत्रियों से दो ही जीत सके थे और 16 को हार का मूंह देखना पड़ा था.

2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 20 कैबिनेट मंत्रियों में से 9 चुनाव हार गए थे और 11 ही अपनी सीट बचा सके थे. 13 राज्यमंत्रियों से महज तीन ही जीत सके थे और 10 को हार का मूंह देखना पड़ा था. इसी तरह 2003 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दो-दो उपमुख्यमंत्री को हार का मूंह देखना पड़ा था. 2003 के विधानसभा चुनाव में गहलोत के अगुवाई सरकार के 25 कैबिनेट मंत्रियों में से 7 मंत्री ही जीत सके थे और 18 को हार का मूंह देखना पड़ा था. 22 राज्यमंत्रियों में से सिर्फ तीन ही जीत दर्ज किए थे और 19 को हार का सामना करना पड़ा था.

2023 में क्या बदलेगा ये ट्रेंड?

राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी और कांग्रेस पूरे दमखम के साथ जुटी है, लेकिन चुनावी ट्रेंड से दोनों ही पार्टियों की धड़कने बढ़ी हुई है. बीजेपी इस उम्मीद है कि सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहता है तो उसकी वापसी संभव है. कांग्रेस और बीजेपी का पूरा फोकस राज्य की उन 119 सीटों पर है, जहां मतदाताओं का रुख हर चुनाव में बदल जाता है. इसके चलते गहलोत सरकार के मंत्रियों की चिंता भी बढ़ गई और उनके सामने अपनी सीटों को बचाए रखने की चुनौती है. ऐसे में सभी की निगाहें कांग्रेस की लिस्ट पर है. कांग्रेस किन मंत्रियों को दोबारा से टिकट देती है और किसे ड्रॉप करती है.

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 दिनों तक डायवर्ट रहेगा मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

Report Times

कोचिंग स्टूडेंट के बढ़ते सुसाइड केस पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने जताई चिंता

Report Times

Leave a Comment