Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

राजस्थान में बदली जाएगी चुनाव की तारीख? BJP सांसद ने क्यों की आयोग से ये मांग

REPORT TIMES 

बीजेपी सांसद ने राजस्थान में चुनावों की तारीखों में बदलाव की मांग की है. पाली से बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. पी पी चौधरी ने कहा कि राजस्थान में मतदान की तारीख दिनांक 23 नवंबर है और इसी दिन शुभ मुर्हूत देवउठनी एकादशी है. ऐसे में मतदान प्रतिशत पर गहरा असर पड़ने वाला है. राजस्थान प्रदेश में ‘अबूझ सावे’ के रूप में यह पर्व विख्यात है. उन्होंने इस महापर्व को देखते हुए मतदान दिनांक दो दिन पूर्व या इसके बाद करवाने का विशेष आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि लाखों इस दिन करीबन 50 हज़ार से अधिक शादियां होंगी. एक शादी में रिश्तेदार, हलवाई, टेंट, बैंड सहित विभिन्न वर्ग सीधे रूप में जुड़े होते हैं.

कामकाज छोड़ वोट देने नहीं जाएंगे लोग

बीजेपी सांसद चौधरी ने लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर रिश्तेदारों के घर जाते हैं. विवाह के एक दो दिन पहले एक दूसरे के गांव घर जाते हैं. वहीं जिनके यहां शादी है, वो तैयारियों में उलझे रहेंगे. ऐसे में दोनों ही सूरत में वो कामकाज या समारोह छोड़कर वोटिंग करने शायद ही जा पाएं. यह बात केवल एक-दो लोगों की घर की नहीं होगी बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे लाखों घर होंगे.

चुनाव आयोग ने सोमवार को की थी तारीखों की घोषणा

बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के तारीखों की घोषणा की. इस घोषणा के मुताबिक, राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होना था. पूरे राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी यानी इस दिन सभी राज्यों के नतीजे आएंगे.

Related posts

विश्व शांति के लिए 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ: चौथे दिन भी दी यज्ञ में आहुतियां, पूर्णाहुति अमृतवाणी से वातावरण हुआ भक्तिमय

Report Times

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का 7 मार्च को दोपहर 12:30 बजे संबोधन

Report Times

झुंझुनूं : लावारिस बच्ची को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया

Report Times

Leave a Comment