Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारस्पेशल

DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को नहीं मारी थी गोली, फिर कैसे हुई मौत?

REPORT TIMES 

बिहार के कटिहार में डीएसपी के बॉडीगार्ड की सरकारी पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई. बीएमपी- 7 में डीएसपी सी.पी. यादव के बॉडीगार्ड दीपक कुमार को मंगलवार देर रात गोली लगी थी. इससे बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कहा जा रहा था कि दीपक कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया है. अब कहा जा रहा है कि जवान ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि मिस फायरिंग की वजह से उसकी मौत हुई है. जवान की मौत बाद उनके परिजन कटिहार पहुंच गए हैं. उनका रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पहले कहा गया आत्महत्या

नवगछिया के रहने वाले दीपक कुमार के सुसाइड की बात पहले कही जा रही थी. ये भी कहा गया कि तनाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की. दीपक कुमार की मौत के बाद गार्ड प्रभारी ने लिखित बयान जारी किया और कहा है कि गलती से गोली चलने और फिर जवान को गोली लगने की वजह से मौत हुई है.

गलती से चली गोली और जवान की मौत

बीएमपी- 7 को गार्ड प्रभारी द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है ड्यूटी जाने के दौरान पिस्टल में गोली भरते समय यह हादसा हुआ था. इसकी वजह मिस हैंडलिंग है. मंगलवार को पिस्टल से गोली चलने के बाद बॉडीगार्ड दीपक कुमार के सिर में गोली लग गई थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था. इस घटना के बाद बीएमपी-7 के कमांडेंट, सदर डीएसपी और दूसरे पुलिस पदाधिकारी कटिहार मेडिकल कॉलेज जहां उसका इलाज किया जा रहा था वहां पहुंचे थे. सीनियर पुलिस अधिकारी घायल जवान की हालत पर पूरी नजर रख रहे थे. गंभीर स्थिति होने के बाद उन्हें कटिहार से बाहर इलाज के लिए ले जाने की बात हो रही थी, उन्हें बाहर ले जाया जाता इससे पहले उनी मौत हो गई.

Related posts

कोटा में दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत: 10 फीट तक घसीटता ले गया, ट्रॉली के नीचे दब गए थे दोनों युवक

Report Times

गोवंश बचाने-बढ़ाने के 2 अच्छे प्रयास: गायों के नाम की संपत्ति, चारा बैंक बनाया; बेसहारा राधा, राधिका, सीता, मोहना और गीता… अब लखपति हैं

Report Times

पाकिस्तान को लीक कर रही थी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, महिला यूट्यूबर को उठा ले गई हरियाणा पुलिस

Report Times

Leave a Comment