Report Times
latestOtherआक्रोशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशलहरियाणा

ठप हो जाएंग हरियाणा के अस्पताल, डॉक्टर जिद पर अड़े, दी हड़ताल की धमकी

REPORT TIMES 

हरियाणा के डॉक्टरों ने बड़े स्तर पर हड़ताल का फैसला किया है. हरियाणा मेडिकल सिविल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से यह फैसला विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर नहीं बनाने पर लिया गया है. इसमें सरकार को चेतावनी दी गई है कि 26 दिसंबर तक मांगे नहीं मानी गई तो 27 से ओपीडी सेवा और फिर 29 दिसंबर से आपातकालीन सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी. डॉक्टरों ने कहा कि फैसले पर विचार करने के लिए सरकार के पास 17 दिन का वक्त है. इसके बाद आर या पार की लड़ाई होगी. बता दें कि हरियाणा मेडिकल सिविल सर्विसेज एसोसिएशन लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने की मांग करता आ रहा है. इस मांग पर अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई. ऐसे में संगठन के राज्यस्तरीय बैठक में सरकार के रुख की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत शनिवार को डॉक्टरों ने दो घंटे का सांकेतिक हड़ताल5 किया था. इससे राज्य के सभी राजकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी.

एचसीएमएस के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया के मुताबिक अभी तो हड़ताल सांकेतिक है, सरकार यदि 26 दिसंबर तक कोई फैसला नहीं लेती है तो डॉक्टरों को काम काज ठप करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और इसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. डॉ. ख्यालिया के मुताबिक उनकी मांगों को खुद सीएम मनोहर लाल ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था, लेकिन दो साल के बाद भी सरकार ने इस पर अमल की कोशिश नहीं की है. उन्होंने बताया कि इस मांग के अलावा सर्विस के दौरान डॉक्टरों को पीजी करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने पड़ते हैं. पहले 50 लाख रुपये के बांड पर यह सुविधा मिलती थी. उन्होंने सरकार से पुरानी पालिसी को लागू करने की मांग की है. इस बार डॉक्टरों के कड़े तेवर को देखते हुए खुद स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से बात करने का फैसला किया है.इससे पहले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा डॉक्टरों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं. हालांकि डॉक्टर सभी बैठकों में अपनी मांग पर अड़े रहे थे.

Related posts

Share Market: घरेलू बाजार ने आज किया पाताल से आकाश तक सफर, जबदस्त रिकवरी से सेंसेक्स 599 चढ़ बंद, निफ्टी भी उछला

Report Times

जयपुर में रहस्यमयी खांसी ने बढ़ाई चिंता:उल्टियां भी हो रहीं; रोज आ रहे 700 मरीज, डॉक्टर बोले- केस और बढ़ेंगे

Report Times

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी: दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे, नकदी सहित जेवरात पार

Report Times

Leave a Comment