Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेश दहिया के नेतृत्व मनाया जश्न: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व विधानसभा स्पीकर बनाए जाने पर जताई खुशी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री पद पर दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा  एवं विधानसभा स्पीकर के पद पर वासुदेव देवनानी को चुने जाने पर भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया व पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और भारत माता, भजनलाल शर्मा और भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
शहर के विवेकानन्द चौक में भाजपा जिला महामंत्री व भाजपा के विधानसभा प्रत्यासी राजेश दहिया की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओ ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, बैजनाथ मोदी, रामचंद्र शर्मा, शंभू पंवार, रविकान्त शर्मा, कमलेश मालानी, राकेश सराफ, अशोक शर्मा, पवन नवहाल, अशोक महरानिया, आकाश शर्मा मंड्रेला, संतोष सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में CCTV कैमरा, देखते ही चौंक गईं छात्राएं; अभिभावकों से की शिकायत

Report Times

इस बार प्रशासन ने नहीं, पब्लिक ने ढहाया मदरसा: यहां चलती थी आतंक की पाठशाला

Report Times

भ्रष्ट अफसरों को सरकार का संरक्षण, ट्रांसफर-पोस्टिंग में मोटी कमाई का पर्दाफाश

Report Times

Leave a Comment