Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश! शिव मूर्ति तोड़ी, नोट पर लिखा- हिंदुओं को मार दूंगा…

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. बरेली के नवाबगंज में बरखन चौराहे स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिव भगवान की प्रतिमा को खंडित करके किसी बदमाश ने उसपर नाम और नंबर लिखकर पर्ची भी लगा दी. उस पर्ची में भड़काऊ भाषा लिखी हुई थी. मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने जब शिव की प्रतिमा के हाथ को खंडित देखा तो हैरान रह गए. देखते ही देखते सूचना तेजी से फैल गई और मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष बाबूराम मंदिर पहुंच गए और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली. विहिप के नगर मंत्री नन्द किशोर ने नवाबगंज थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और कार्यवाही की गुहार लगाई. थाना पुलिस ने नगर मंत्री की शिकायत पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

मूर्ती पर चिपकाई पर्ची

बरेली के थाना नवाबगंज के गांव डुमरिया के रहने वाले नंदकिशोर ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद नवाबगंज के नगर मंत्री हैं. बरखन चौराहे नवाबगंज पर स्थित श्मशान भूमि में शिव जी के मंदिर में आस पड़ोस के लोग पूजा अर्चना करने गए तो उन्होंने मंदिर की मूर्ति खंडित देखी. नंदकिशोर ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा मूर्ति पर एक पर्चा भी चिपकाया गया था. इससे हिंदू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है.

विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज की शिकायत

वहीं हिन्दू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उनका यह भी कहना है कि इससे पहले भी शहर के कुछ खुरपतियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी. ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है. मंदिर पर पहले भी भगवान शिक की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. इस तरह के लोग आए दिन खुराफात से बाज नहीं आ रहे हैं और वह शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पूरे मामले में निरीक्षक क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, जांच कर रही पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Related posts

ब्रह्मचारी जी के आश्रम में हैं 300 साल पुराना शिवलिंग

Report Times

12 जुलाई तक अपनी प्रिय राशि में रहेंगे शनि देव, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धनलाभ और तरक्की के जबरदस्त आसार

Report Times

नुपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगायी

Report Times

Leave a Comment