Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

जयपुर: राजस्थान में उपचुनाव पर अपडेट, 8 सीटों पर अधिसूचना जारी, नामांकन आज से शुरू, 10 जनवरी को पड़ेंगे वोट

REPORT TIMES

जयपुर: राजस्थान में उपचुनाव को लेकर एक बड़ी अपडेट। प्रदेश के 8 नगरीय निकायों रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना आज मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार आज से लेकर 30 दिसम्बर सुबह 10.30 बजे से अपराहन 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इन दाखिल नामांकन पत्रों की जांच नए साल की 1 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। प्रत्याशी 3 जनवरी 2024 अपराहन् 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 4 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। इसके बाद 10 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 11 जनवरी को सुबह 9 बजे से मतगणना की जाएगी। शाम तक सभी विचयी प्रत्याशियों के नामों का एलाल कर दिया जाएगा।

इन आठ नगरीय निकायों में होंगे उपचुनाव:

जिन आठ नगरीय निकायों में उपचुनाव होने वाले हैं। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। अजमेर जिले की केकड़ी नगरपरिषद के वार्ड 9, नगरपरिषद बांसवाड़ा के वार्ड 9, बीकानेर जिले की नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 3, दौसा जिले की नगरपालिका महवा के वार्ड 14, नगरपरिषद धौलपुर के वार्ड 51, नगरपरिषद कुचामनसिटी के वार्ड 7, पाली जिले की नगरपालिका तख्तगढ़ के वार्ड 17, सवाईमाधोपुर नगरपरिषद के वार्ड 5 के लिए यह उपचुनाव होंगे। इन 8 उपचुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है।

Related posts

विप्र नारी शक्ति मंडल का फागोत्सव : धमाल पर झूमी महिलाएं, प्रतियोगिताओं का लिया लुत्फ

Report Times

जल झूलनी एकादशी पर चार मंदिरों में आज निकली भगवान की पालकी यात्रा

Report Times

10 फीट गहरे गड्ढे में तप और 12 दिव्य ज्योतिर्लिंग, महाकुंभ में मौनी बाबा ने क्यों ली भू-समाधि?

Report Times

Leave a Comment