Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चिडावा: 12वीं के स्टूडेंट ने की आत्महत्या : मानसिक अवसाद में उठाया कदम

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर की गौशाला रोड के समीप दो दिन के भीतर ही एक और युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक बुधवार देर शाम को अपने कमरे में गया और पंखे से झूल गया। परिजनों ने जब कमरे को संभाला तो युवक फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को फंदे से उतरवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पर गुरुवार को डॉक्टर नितेश जांगिड़ ने पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संजय पुत्र राधेश्याम मेघवाल 12 वीं का स्टूडेंट था। वह शहर की निजी स्कूल में अध्ययनरत था। परिजनों ने रिपोर्ट दी है उसमें लिखा है कि संजय पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में था। उसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बेटी को सम्मान:मोहनका की ढाणी में परिवार ने लड़की के जन्म पर किया भव्य स्वागत, दादा-दादी की पहल पर किया गया कुआं पूजन और दशोठन

Report Times

श्री हरि नाम प्रभात फेरी मंडल ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी : हरि कीर्तन के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने 

Report Times

अहलावत का जगह जगह हुआ स्वागत

Report Times

Leave a Comment