Report Times
latestOtherजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित: रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

REPORT TIMES
रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल पर सीकर-नवलगढ रेलखण्ड के मध्य दिनांक 07.01.2024 को समपार फाटक संख्या 210 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार  उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-
1. गाडी संख्या 04703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 07.01.2024 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया सादुलपुर-लोहारू-सीकर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी।
2.गाडी संख्या 04704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 07.01.2024 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग  सीकर-लोहारू-सादुलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 07.01.2024 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग  सीकर-लोहारू-सादुलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी।

Related posts

Rahul Gandhi in London: राहुल गांधी का भाजपा और RSS पर बड़ा हमला, कहा- भारत में हालात ठीक नहीं

Report Times

दर्शन करने गई थी…त्रिशुल धंसा और हो गई मौत! हत्यारे पति की खौफनाक कहानी

Report Times

ओजटू में क्रिकेट टीम व कोच का किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment