Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संभाला पदभार, पेपर लीक और टीचर्स के तबादलों पर बैन को लेकर दिया बड़ा बयान

REPORT TIMES 

शुक्रवार को राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया. मदन दिलावर को स्कूली शिक्षा मंत्री बनाया गया है. शनिवार को मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया. इस दौरान दिलावर ने पेपर लीक और शिक्षकों के तबादले पर बयान दिया. शिक्षकों के तबादलों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ‘परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के चलते हुए हम कोशिश करेंगे की शिक्षकों के तबादले नहीं हों, लेकिन वैसे तबादलों पर कोई बैन नहीं होता.’ उन्होंने कहा कि, ‘कुछ ऐसे लोग हैं जो बारां में काम दिखा रहे और तनख्वाह जयपुर में उठा रहे हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जायेगी और इससे जुड़े प्रशासनिक काम तो किए जायेंगे.’

वहीं कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक के मामलों पर कार्रवाई करने के मामले पर दिलावर ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री ने इस मामले पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है और SIT जांच होने के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी.’ वहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय को लेकर दिलावर ने कहा कि, विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है अगर ऐसा लगता है कि विद्यार्थियों का हित है तो उसको लागू रखेंगे अगर विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है तो हम इस मामले पर पुनर्विचार करेंगे. मालूम हो कि कांग्रेस सरकार के समय भाजपा ने महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों को भारतीय संस्कृति के खिलाफ और मातृभाषा को नजरअंदाज कर के अंग्रजी भाषा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे

Related posts

हाल में लॉन्च OnePlus 32inch स्मार्ट टीवी ऑफर में खरीदें सिर्फ 10,419 रुपये में!

Report Times

‘महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलते तो GDP बढ़ती’ क्या बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?

Report Times

दिल्ली पहुंचा राजस्थान कांग्रेस का नया विवाद, कौन चमकाएगा CM गहलोत की छवि?

Report Times

Leave a Comment