Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा का किडवाना, बड़सरी का बास, बांझड़ोली में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने किया रथ में सवार बाबा के स्वरूप का पूजन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। बिड़ला के वरदाता परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस से पहले बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत जन कल्याण मिशन के द्वारा निकली जा रही परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा का किढवाना, बड़सरी का बास, बांझड़ोली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
गांव के मुख्य स्थानों पर में ग्राम के महिला – पुरुषों ने रथ में विराजित बाबा के दिव्य स्वरूप की आरती उतारी। वहीं यात्रा के साथ चल रहे पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, राजेंद्र सैन, सिकंदर राव, सुरेश शेखावत, विकास कुमार, रत्तीराम राजोतिया, श्याम राणा व अन्य का स्वागत किया गया।। इस दौरान भजनों व मंगल पाठ के माध्यम से बावलिया बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मनोहरलाल शर्मा, विजेंद्र चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु महिला -पुरुष मौजूद रहे।

Related posts

सिराज-उमरान के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश, तिलक ना लगवाने पर बवाल

Report Times

जयपुर सुसाइड के 12 घंटे बाद बड़ा फैसला, भजनलाल सरकार ने बढ़ाया हाई कोर्ट संविदाकर्मियों का मानदेय

Report Times

पटना एयरपाेर्ट टर्मिनल:15 कराेड़ से एयरपाेर्ट पर 5 एरोब्रिज बनाएगी इंडोनेशिया की कंपनी

Report Times

Leave a Comment