Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीस्पेशल

हिट एंड रन में जान गंवाने वालों का बढ़ाया जा सकता है मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिए निर्देश

REPORT TIMES 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह हिट एंड रन मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को और गंभीर रूप से घायलों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को बढ़ाने पर विचार करे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस फैसले पर विचार के लिए आठ हफ्तों का समय दिया है और 22 अप्रैल को अगली सुनवाई पर जानकारी देने का निर्देश दिया है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को कोई वाहन टक्कर मारकर फरार हो जाता है और इस हादसे में पीडि़त की मौत हो जाती है, तो उसे अधिकतम दो लाख रुपए का मुआवजा मिलता है। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलती है

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को भी हिट एंड रन के पीडि़तों के परिजनों को कानून के तहत मुआवजा योजना की जानकारी देने को भी कहा है। जस्टिए एएस ओका और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि सडक़ परिवहन मंत्रालय द्वारा हर साल हिट एंड रन के मामलों के आंकड़ों की जानकारी दी जाती है। इनसे पता चलता है कि साल दर साल हिट एंड रन के मामलों में तेजी आ रही है। बीते साल सडक़ परिवहन मंत्री ने लोकसभा में भी इसकी जानकारी दी थी।

Related posts

Third terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में 3 दिनों में तीसरा आतंकी हमला, कठुआ के बाद डोडा में आर्मी पोस्ट पर अटैक; 1 आतंकवादी ढेर

Report Times

जनसमर्थन को लेकर निकाली जा रही भारत माता यात्रा का बुधवार को पिलानी विधानसभा के चिड़ावा पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया।

Report Times

गायत्री शक्ति पीठ में पंच कुण्डीय यज्ञ सम्पन्न

Report Times

Leave a Comment