Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मंगलवार को विधायकगणों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम

REPORT TIMES 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए एक दिवस का प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10ः30 बजे विधानसभा में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। समापन समारोह सायं 4 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गौरवमय उपस्थिति होगी।

देवनानी ने बताया कि प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम, सदन में आचरण तथा संसदीय परम्पराएं विषय पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह विधायकों को जानकारी देंगे। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल प्रश्नकाल एवं शून्यकाल के बारे बतायेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी संसदीय समितियां एवं उनके कार्यकरण पर विचार व्यक्त करेंगे। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी संसदीय विशेषाधिकार एवं विधेयक पारण प्रक्रिया पर जानकारी देंगे। विधायी मामलों के विशेषज्ञ श्री चक्षु राय बजट प्रबन्धन एवं कटौती प्रस्ताव, लोकसभा सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल संसदीय प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव, विशेष उल्लेख के प्रस्ताव विषय पर नवनिर्वाचित विधायकगणों को जानकारी देंगे.

Related posts

जनसंख्या स्थायित्व के लिए चिड़ावा पंचायत समिति सम्मानित 

Report Times

तीन साल से नहीं है कोई पद, राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ले सकते हैं बड़ा फैसला

Report Times

जयपुर मेयर का पति घूस लेते अरेस्ट, ACB के छापे में घर से मिले 40 लाख

Report Times

Leave a Comment