Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

मकर संक्रांति पर दानपुण्य : लोगों ने दान कर पुण्य कमाया

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में विभिन्न स्थानों पर मकरसंक्रांति पर्व की धूम रही। लोगों ने दान कर पुण्य कमाया। सोमवार को सुबह से ही लोग मंदिरों में दर्शनों के लिए जा रहे हैं। वहीं शहर के विवेकानन्द चौक में श्री विवेकानंद मित्र परिषद के संयोजन में कपड़ा वितरण कार्यक्रम हुआ।
परिषद के हबीब खान के नेतृत्व में केवलदास मंदिर के महंत जयराम स्वामी के सानिध्य में नए पेंट शर्ट जरूरतमंदों को बांटे गए। इस दौरान महंत जयराम स्वामी ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन दान का बड़ा महत्व है। जरूरतमंदों की मदद करना और उनको दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, मनोज मान, सुनील छिप्पी, सुभाष पांडे, संजय दाधीच सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान पुलिस ने कागजों में नष्ट कर दी थी अवैध शराब, असल में तस्करों को बेच दी; गुजरात में पकड़ी गई, कई अफसर सस्पेंड

Report Times

बेटे ने पिता की सब्बल मारकर कर दी हत्या, बहु को भी पीटा

Report Times

SDM और पूर्व विधायक के बीच खूब हुई नोकझोंक, ‘MLA- तू मुझे जानता नहीं… SDM- तेरे जैसे बहुत देखे…’

Report Times

Leave a Comment