Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

Shiv Mahapuran: डालमिया की ढाणी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ: कथावाचक तिवाड़ी ने पहले दिन महापुराण के महात्म्य पर डाला प्रकाश

Shiv Mahapuran: चिड़ावा। शहर की सूरजगढ़ मोड के पास डालमिया की ढाणी स्थित श्री राम शरणम् बालाजी मंदिर में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। मंदिर में पूजन के बाद यजमानों ने शिव महापुराण और कलश को सिर पर धारण किया और ढाणी के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु हरिकिर्तन करते हुए नजर आए।
वहीं यात्रा वापस श्री राम शरणम् मंदिर पहुंची। यहां पर व्यासपीठ पर शिव महापुराण को स्थापित किया गया। पंडित गोपाल शर्मा के सानिध्य में पंडितों ने मंत्रोच्चार के मध्य व्यास और पुराण पूजन करवाया। पूजन के बाद कथा व्यास दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने पहले दिन शिव महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिव संसार का एक मात्र सत्य है। शिव को पाने के लिए शिव होना पड़ता है यानी सत्य, शाश्वत और मन से सुंदर है। इस दौरान प्यारे लाल स्वामी, अमर सिंह तंवर, पंडित गोपाल शर्मा, सूरज तंवर, गजानंद कुमावत, मुकेश स्वामी, निशांत जलिंद्रा, दिनेश स्वामी, दीपक स्वामी, अजय बालान, सुरेंद्र यादव, सुशील, संतोष स्वामी, नितेश जांगिड़, प्रमोद स्वामी, संतोष स्वामी सहित काफी महिलाएं भी मौजूद रही।

Related posts

लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया: कोरोना काल में किए गए कार्य की सराहना की गई

Report Times

‘जुनैद-नासिर के परिवारों को न्याय दिलवाएंगे’…ओवैसी के तंज के बाद गहलोत ने किया इंसाफ का वादा

Report Times

लोहिया स्कूल का 10वीं का रिजल्ट भी रहा शानदार

Report Times

Leave a Comment