Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : 12वीं साइंस में एमडी स्कूल का शानदार परिणाम

चिड़ावा। झुंझुनूं रोड पर संचालित एमडी सीसैस्कूल का 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम इस बार भी शानदार रहा। निदेशक सुनील डांगी ने बताया कि छात्रा विधि डांगी पुत्री विजय कुमार डांगी ने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं छात्र मनोज मान पुत्र दयानंद मान ने 95.60, मोहित महला पुत्र चंद्रभान महला ने 95.40, अभिनव कुमार पुत्र नरेश कुमार ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया। निदेशक डांगी की देखरेख में टॉपर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रबंधक समित डागी, प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा, सूर्यकांत शर्मा, जगदेव पूनियां, अजीज, सुनील टेलर, धर्मेंद्र डांगी, पंकज पाठक, विकास झाझडिय़ा, योगेंद्र शास्त्री, दीपा शर्मा, प्रियंका चौधरी, सोमवीरसिंह, जितेंद्र शर्मा, अंकित गोयल, प्रविंद्र कुमार, नरेश ओला, जगपाल राव, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार आदि मौजूद थे। संस्था की टॉपर विधि डांगी ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने की बात कही।

Related posts

राजस्थान में 16 RAS अधिकारियों के तबादले, कांग्रेस नेता डोटासरा की बहू को चूरू भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Report Times

राजस्थान में अब हर महीने मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम भजनलाल ने निकाला फॉर्मूला

Report Times

सिरोही पुलिस ने पकड़ी गुजरात जा रही शराब की खेप

Report Times

Leave a Comment