Report Times
latestOtherअसमआरोपजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

फिर ‘भड़के’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, CM बिस्वा से लेकर PM मोदी तक को लिया निशाने पर

REPORT TIMES 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रोके जाने से लेकर राहुल गांधी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने तक के घटनाक्रम को भाजपा के इशारे पर होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आज के एक ताज़ा बयान में कहा है कि सीएम तो क्या पीएम तक को अधिकार नहीं हैं कि वो पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।जयपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासित असम राज्य में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोके जाने की घटना पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा को लेकर असम में जो कुछ भी हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ एक ऐतिहासिक यात्रा है और इसे परेशान करने की कोशिश की जा रही है। गहलोत ने कहा कि यह और भी परेशान करने वाली बात है कि कांग्रेस के खिलाफ माहौल और ये सभी हालिया घटनाएं वहां के सीएम के निर्देश पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम तो क्या पीएम तक को अधिकार नहीं हैं कि वो पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।

कई धाराओं पर एफआईआर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक एक्स पोस्ट में दी है।

‘इंडिया’ गठबंधन बैठक में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर आज ‘इंडिया’ गठबंधन की नई दिल्ली में बुलाई महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। इसके लिए गहलोत आज सुबह करीब 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। गौरतलब है कि गहलोत लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र गठित 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति में शामिल हैं। इस समिति के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को बनाया गया है। जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इसमें विभिन्न राज्यों में सीट शेयरिंग सहित आगामी रणनीति पर मंथन जारी रहेगा।

Related posts

वह ‘फ्यूज्ड बल्ब’, हिम्मत है तो PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं- CM नीतीश पर सुशील मोदी का हमला

Report Times

बदमाशों ने 10 मिनट में उखाड़ लिया SBI का ATM, कैंपर में रख हुए फरार, पूरी वारदात एटीएम पर ही लगे CCTV कैमरे में हुई कैद

Report Times

Income Tax: इनकम टैक्स फाइलिंग में अव्वल रहे ये राज्य, 20वें स्थान पर रहा बिहार, जानें अन्य राज्यों की स्थिति

Report Times

Leave a Comment