Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

हनुमान बेनीवाल के बाद अब पायलट के करीबी नेता लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को जान का खतरा, QRT कमांडो की तैनाती

REPORT TIMES 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी तैयारी में व्यस्त हो गई हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजना और रणनीति पर काम कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां पिछली बार की तरह राजस्थान को क्लिन स्वीप करने के मूड में है तो वहीं कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है. लेकिन इस सब के बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नेताओं की जान को खतरा होने के इनपुट मिलने लगे हैं. इसी इनपुट के चलते आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के बाद अब लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को भी सुरक्षा प्रदान की गई.

जयपुर आवास पर तैनात किए गए जवान

मुकेश भाकर के जयपुर स्थित आवास पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता किया गया है और QRT के सशस्त्र कमांडो भी तैनात कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि मुकेश भाकर की जान को खतरा है. इंटेलिजेंस एजेंसियों को गत दिनों ऐसे इनपुट मिले थे, जिसके बाद मुकेश भाकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिलहाल जयपुर आवास पर ही मुकेश भाकर को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है. QRT कमांडो किसी भी व्यक्ति को मुकेश भाकर से मिलने नहीं दे रहे हैं. अधिक आवश्यक होने पर माकूल जांच के बाद ही लोगों को विधायक से मिलने दिया जा रहा है. लाडनूं थाना अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा का कहना है कि जब विधायक लाडनूं प्रवास पर होंगे, तब उन्हें यहां विभागीय आदेशानुसार सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी.

सचिन पायल के करीबी हैं मुकेश भाकर

आपको बता दें कि विधायक मुकेश भाकर लगातार दूसरी बार लाडनूं से कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं. वे इससे पहले भी छात्र राजनीति में सक्रिय थे और राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में प्रभावी दखल रखते थे. मुकेश भाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बेहद करीबी माने जाते हैं. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब अपनी सरकार गिराने का सचिन पायलट पर आरोप लगाया था, तब मुकेश भाकर सचिन पायलट के पक्ष में खड़े हो गए थे. सचिन पायलट के साथ मानेसर जाने वाले विधायकों में भी मुकेश भाकर अग्रणी पंक्ति में थे. मुकेश भाकर भी मुखर राजनीति के लिए जाने जाते हैं और नागौर जिले के जाट समाज से ताल्लुक रखते हैं.

Related posts

IRCTC Scam : तेजस्वी यादव ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Report Times

विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बेटी पर किए गए कमेंट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा

Report Times

चिड़ावा : वकीलों ने किया 7 दिन कार्य स्थगन

Report Times

Leave a Comment