Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भजनलाल सरकार में अब ये 4 महिला IAS रहेंगी नए ‘किरदार’ में, जानें किसे-क्या मिली नई ज़िम्मेदारी?

REPORT TIMES

Advertisement

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार इन दिनों अपने प्रशासनिक बेड़े में आमूलचूल बदलाव करने में लगी। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान जिस भी पोस्ट में अफसर कई सालों से जमे हुए थे उनकी ज़िम्मेदारी बदली जा रही है। यही वजह है कि इन दिनों आरएएस अफसरों से लेकर आईएएस अफसरों तक के तबादले धड़ाधड़ अंदाज़ में हो रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने गुरुवार रात को 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस ताज़ा ट्रांसफर लिस्ट में चार महिला आईएएस अफसर भी शामिल हैं, जिन्हें नई ज़िम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

Advertisement

इन महिला अधिकारियों का तबादला

Advertisement

– रश्मि गुप्ता – शासन सचिव गृह विभाग के पद पर लगाया गया है। इससे पहले वे जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग) में निदेशक एवं पड़ें शासन सचिव का ज़िम्मा संभाल रहीं थीं।
– नेहा गिरी – राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम में प्रबंध निदेशक की नई ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में विशिष्ट शासन सचिव थीं।
– अनुपमा जोरवाल – आरटीडीसी जैसे महत्वपूर्ण और बड़े महकमें में प्रबंध निदेशक पद की ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम में प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहीं थीं।
– प्रियंका गोस्वामी – स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के सीईओ पद पर नई ज़िम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले वे नेशनल हेल्थ मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक का ज़िम्मा संभाल रहीं थीं।

Advertisement

इन आईएएस अफसरों के को भी किया इधर-उधर

Advertisement

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार आईएएस गौरव गोयल को राज्यपाल कलराज मिश्र का सचिव बनाया गया है। इससे पहले गोयल गहलोत सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव थे। जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें एपीओ कर दिया गया था। जनवरी में जारी एक सूची में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग में शासन सचिव लगाया गया था। इसके अलावा राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार को अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख शासन सचिव लगाया गया है। भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव युवा एवं खेल मामलात, राजन विशाल को सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग और मुकुल शर्मा को प्रबंध निदेशक राजसिको व प्रबंध निदेशक रूड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

Advertisement

सात आईपीएस का भी पदस्थापन

Advertisement

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को अलग-अलग जिलो में लगाया हैं। कार्मिक विभाग के गुरुवार रात को जारी आदेश के अनुसार इनमें अमित जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक जायल, नागौर, शाहीन सी को सहायक पुलिस अधीक्षक सीकर, रमेश को सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, बीकानेर, प्रशांत किरण को सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ चूरू, बी आदित्य को सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, अभिषेक को सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पूर्व और मनीष कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक मावली उदयपुर में लगाया गया है। यह सभी सातों आईपीएस पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

AIMIM के ये चार विधायक होंगे आरजेडी में शामिल

Report Times

युवक को गोली मार फरार थी 20 साल की ‘लेडी डॉन’, जयपुर में पुलिस ने दबोचा

Report Times

झुंझुनूं। सिंघाना कस्बे में फायरिंग, फिरौती मांगने आए थे बदमाश

Report Times

Leave a Comment