Report Times
Other

water tank : अरड़ावता में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, समझाइश कर उतारा नीचे

water tank : चिड़ावा। शहर के निकट अरड़ावता में हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पर पेयजल को लेकर परेशान एक युवक जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार महेंद्र, सीआई विनोद सामरिया, जलदाय विभाग के एईएन अशोक पलसानिया, जेईएन निरमा बाई आदि ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। टंकी पर चढ़े युवक राजेश कुमार ने पानी की समस्या का एक ज्ञापन देकर समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग की। अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवक नीचे उतर आया। युवक काफी देर तक टंकी पर चढ़ा रहा। युवक के नीचे आने के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
युवक ने की ये मांग
युवक ने मोहर सिंह की दुकान के पास कुएं की केबल और पाइप बदलवाने, लोहारू की गाड़ी के पास कुएं को मेन लाइन से जोड़ने, ढाब स्थित कुएं की गहराई बढ़ाने, भारी मोटर रखने और पंचायत क्षेत्र में पाइप लाइन के लीकेज सही करवाने आदि मांगे की है। युवक ने जलदाय अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

Related posts

इंदौर में ‘द केरला स्टोरी’, पहले दोस्ती फिर शादी; अब जबरन धर्मांतरण का दबाव

Report Times

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भाजपा में शामिल, बोली ‘पीएम की फैन रही हूं’

Report Times

नॉर्थ ईस्ट में शांति का नया युग, केंद्र-असम-ULFA के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

Report Times

Leave a Comment