Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, कांस्टेबल ही बताता था जाल में फंसाने के तरीके

REPORT TIMES 

अलवर। कुम्हेर एसएचओ और जोबनेर थाने के कांस्टेबल को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने वाले गिरोह में भरतपुर के खोह थाने का कांस्टेबल विनोद कुमार भी शामिल है। कांस्टेबल विनोद ही गिरोह की महिलाओं को पुलिसकर्मियों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने का तरीका बताता था और शिकार जाल में फंसने के बाद महिलाओं को गाइड कर पुलिसकर्मियों से मोटी रकम ऐंठता था। अरावली विहार थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कुम्हेर थाने के हैडकांस्टेबल गंगाधर से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल विनोद कुमार हनी ट्रैप गिरोह का सदस्य था। कांस्टेबल ने खुद के नाम से बैंक लोन लेकर गिरोह की महिलाओं को अलवर में रामानंद कॉलोनी में मकान दिलाया हुआ था। इसी मकान से पूरा गिरोह हनी ट्रैप को नेटवर्क चलाता था। कांस्टेबल विनोद ही गिरोह की महिलाओं को पुलिसकर्मियों के नाम और मोबाइल नम्बर आदि देता था और उन्हें हनी ट्रैप के जाल में फंसाने का टास्क देता था। जाल में फंसने के बाद पुलिसकर्मियों को धमकाने, रकम की डिमांड करने तथा रकम नहीं देने पर बलात्कार का केस दर्ज कराने की सलाह देता था। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा का कहना है कि हनी ट्रैप गिरोह में शामिल कांस्टेबल विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुम्हेर थाने के हैडकांस्टेबल गंगाधर से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी हैडकांस्टेबल की भूमिका सामने नहीं आई है।

अब हैडकांस्टेबल ने दर्ज कराई FIR

हनी ट्रैप गिरोह के खिलाफ अब तीसरी एफआइआर जयपुर कमिश्नरेट के हैडकांस्टेबल रमेशचंद ने एनईबी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें लिखा है कि आरोपी महिला वर्ष 2017 उसके मकान में किराए पर रहती थी। जिसने बलात्कार का झूठा केस दर्ज करा उससे 12 लाख रुपए हड़प लिए थे। उल्लेखनीय है कि आरोपी महिला ने एएसआई रामजीत गुर्जर के सहित तीन जनों के खिलाफ बलात्कार, दो जनों के खिलाफ छेड़छाड़ और अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा चुकी है।

यह है प्रकरण

उल्लेखनीय है कि कुम्हेर एसएचओ महेन्द्र राठी और जोबनेर थाने के कांस्टेबल रोहिताश रैगर को एक महिला ने हनी ट्रैप के जाल में फंसा एक करोड़ रुपए ऐंठ लिए थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने सोमवार को घटना के सम्बन्ध में अरावली विहार थाने में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी तीन बहन और उनके भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

आज बुधवार को करें बुद्धि के देवता के दर्शन:मोती डूंगरी गणेश का किया अभिषेक, त्रिनेत्र गणेश को लगाया लड्डुओं का भोग

Report Times

गहलोत की हार जीत से तय होगा 2024, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने खोला राजस्थान की लाल डायरी का राज

Report Times

चार और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, अब तक कुल सात आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment