Report Times
latestOtherअयोध्याउत्तर प्रदेशजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

 राजस्थान: अयोध्या के लिए राजस्थान रोडवेज बसों की सौगात 15 फरवरी से शुरू

REPORT TIMES 

रोडवेज प्रशासन ने केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर भी जारी किए हैं। रोडवेज के मोबाइल नंबर 9549456745 पर यात्री इन बसों के संचालन को लेकर जानकारी ले सकेंगे. जयपुर से एक बस शुरू की जा रही है, लेकिन अजमेर से जाने वाली बस भी जयपुर होकर अयोध्या जाएगी। ऐसे में जयपुरवासियों को दो बसों की सुविधा मिल सकेगी। जयपुर से यह बस दोपहर 1:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी और अयोध्या से सुबह 11:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी जयपुर

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की मिलेगी भी मिलेगी सुविधा

अयोध्या के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा भी मिलेगी। बसों के शुरू होने के बाद ही यह सुविधा मिलेगी, ताकि लोग बस स्टेंड जाने की बजाय घर बैठे ही बस की बुकिंग करवा सकें। रोडवेज प्रशासन ने केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर भी जारी किए हैं।

यह है रोडवेज बसों का शेड्यूल

◆ जयपुर से रोज दोपहर 1:15 बजे अयोध्या जाएगी बस, इसका किराया 1079 रुपए होगा।
◆ अजमेर से सुबह 8:25 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1201 रुपए होगा।
◆ उदयपुर से सुबह 7:35 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1480 रुपए होगा।
◆ भरतपुर से रोज सुबह 9 बजे जाएगी बस, इसका किराया 836 रुपए होगा।
◆ कोटा से सुबह 6:30 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1240 रुपए होगा।
◆ जोधपुर से दोपहर 12:35 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1407 रुपए होगा।
◆ बीकानेर से सुबह 7:50 बजे जाएगी बस, इसका किराया 1417 रुपए होगा।

Related posts

सोमवार से एसएमएस अस्पताल होगा कोविड फ्री- चिकित्सा मंत्री

Report Times

खुदकुशी की फैक्ट्री बना कोटा! 48 घंटे में दूसरी, सालभर में यह 18वां केस

Report Times

राम की भक्ती में सराबोर होंगे छत्तीसगढ़ के लोग, आयोजित हो रहा राष्ट्रीय रामायण मोहत्सव

Report Times

Leave a Comment