Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में 20 महिलाओं से गैंगरेप, आंगनवाड़ी में नौकरी देने के नाम पर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

REPORT TIMES 

राजस्थान के सिरोही से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एकसाथ 20 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया है. आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर इन सभी महिलाओं को बुलाया गया और फिर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया और ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बनाया. सिरोही नगर परिषद के सभापति और पूर्व आयुक्त और उसके दोस्तों ने इस हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया. सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त महेंद्र चौधरी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट के परिवाद पर सिरोही कोतवाली थाने मे नगरपरिषद सभापति व तत्कालीन आयुक्त के खिलाफ गैंग रेप करने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. बताया जा रहा है कि महिलाओं के खाने में नशीली दवाएं मिलाई गई थीं. एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि नौकरी के नाम पर खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर गैंगरेप किया गया और सभी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए गए.

क्या है पूरा मामला?

एक महिला परिवादी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले आंगनवाड़ी में काम करने के लिए 15- 20 औरतों के साथ सिरोही गई थी. वहां पर नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा और तत्कालीन आयुक्त महेंद्र चौधरी मिले थे. उन्होंने उन सभी को अपने किसी परिचित के घर पर रुकवाया और वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था की थी. महेंद्र मेवाड़ा व महेंद्र चौधरी दोनों ने अपने अन्य दोस्तों ने परिचितों के साथ मिलकर उन्हें जो खाना खिलाया था, उसमे उन सभी ने पूर्व नियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर उनके खाने में कुछ नशीली दवाई मिला दी थी, जिस कारण वे सभी महिलाएं बेहोश हो गई थी. इसके बाद दोनों ने उनके दोस्तों के साथ मिलकर उन सभी साथी महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. जब होश में आए तब सभी का सर दर्द हो रहा था. उन्होंने एक दूसरे से बातचीत की और महेंद्र मेवाड़ा हुआ महेंद्र चौधरी से पूछा तो उन्होंने बताया कि तुम सभी के हमने मिलकर खूब मजे लिए हैं. दोनों ने ही हम सभी को बताया कि तुम सभी को यहां हमने मजे लेने के लिए ही धोखे से बुलाया था. उन दोनों के साथ उनके और भी 10-15 दोस्त थे सभी जोर-जोर से हंस रहे थे. यह सभी उस समय शराब के नशे में थे. वहां बहुत सारी शराब की बोतल रखी हुई थी. महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने 10 15 दोस्तों के साथ मिलकर उन सभी महिलाओं को नौकरी का लालच देकर बुलाया था और उनके साथ गंदा काम किया. रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियां दी जा रही हैं.

Related posts

चिड़ावा : जोशियों की बगीची में कुएं पर बना है प्राचीन शिवालय

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: संतों ने चिता भस्म पर की थी सिद्धेश्वर महादेव की स्थापना

Report Times

सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और विपक्ष पर हमला

Report Times

Leave a Comment