Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अब जल्द दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली तक का सफर मात्र 2 घंटे का होगा

REPORT TIMES 

समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जयपुर में जल्द इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस शुरू होगी, जिसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इन बसों से आम लोगों को फायदा होगा। अब तक जयपुर से दिल्ली जाने में 6 घंटे का समय लगता था लेकिन इन इलेक्ट्रिक बसों की वजह से आप मात्र 2 घंटे में ही जयपुर से दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास है। इसका मतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर अच्छी सुविधा है जिसका फायदा जानवरों को भी होगा। यहां जानवरों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल है।

इतना लगेगा किराया

इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया डीजल के मुकाबले 30 प्रतिशत तक कम रहने वाला है। आम लोग इसमें आसानी से सफर कर जयपुर से दिल्ली आ-जा सकते हैं।

कब से कर सकेंगे यात्रा

मेवाड़ के विकास के लिए 17 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि यह काम नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसके बाद जयपुर से दिल्ली की यात्रा मात्र दो घंटे की होगी।

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे इसलिए है खास

उदयपुर में उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी एनिमल ओवरपास एक्सप्रेसवे है।

ऐसे मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

उन्होंने आश्वस्त किया कि 2024 के अंत से पहले राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों की बराबरी करने लगेंगे। जब दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली तक का सफर महज 2 घंटे का हो जाएगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने आएंगे जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है।

Related posts

आप अपने फोन की बैटरी को दूसरे फोन से भी चार्ज कर सकते हैं, जानें कैसे

Report Times

17 साल से नहीं दिया था जुर्माना, जज ने तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को जब्त करने का दिया आदेश

Report Times

दोस्ती के बहाने लड़कियों को कैफे बुलाकर किया ब्लैकमेल

Report Times

Leave a Comment