Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को 17 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की दी सौगात, पीएम मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान जरूरी

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 16 फरवरी को राजस्थान को 17 हजार करोड़ रुपए की विकास योगनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअली विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम में शामिल हुए और राजस्थान की कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और शुभारंभ किया. इसमें रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेयजल, पेट्रोलियम सहित अन्य विभागों के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. आज राजस्थान के विकास के लिए 17 हजार के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है. जो अनेक विकास कार्यों से जुड़े हैं. ये योजनाएं राजस्थान के हजारों लोगों को रोजगार देने वाली है. इसके लिए राजस्थान के लोगों को बधाई देता हूं.

राजस्थान ने मैक्रो का जैसा स्वागत किया, उसकी गूंज पूरे फ्रांस मेंः पीएम मोदी

26 जनवरी पर भारत के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के जयपुर दौरे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ने जयपुर में जो स्वागत किया. उसकी गूंज पूरे फ्रांस में रही है. यही राजस्थान के लोगों की खासियत है. हमारे राजस्थान के लोग जिस पर प्रेम लुटाते हैं. कोई कसर नहीं छोड़ते. पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान जरूरी है. उन्होंने इन विकास परियोजनाओं को गरीबी मिटाने का अभियान बताते हुए कहा कि आज हम सपने देख रहे हैं. दुनिया भारत की रफ्तार देखकर चकित है.

कांग्रेस में पीएम मोदी ने बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलेत हुए कहा कि लाल किले से मैंने कहा था ये ही समय है. सही समय है. आजादी के बाद आज भारत के पास स्वर्णिम काल खंड आया है. भारत के पास वो अवसर आया है. जब 10 साल पहले की निराशा को छोड़कर आगे बढ़ रहा है. 2014 से पहले देश में क्या चल रहा था. अखबारों में क्या पढ़ने को मिलता था. घोटालों की चर्चा ही रहती थी. आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा होती थी. लोग सोचते थे हमारा और देश का क्या होगा. कांग्रेस के राज में तब ये ही माहौल था. आज हम विकसित भारत-राजस्थान की बात कर रहे है. आज हम बड़े सपने देख रहे है. बड़े संकल्प ले रहे है. उसे पाने के लिए तन मन से जुड़े हैं.

जयपुर-आगरा रेल मंडल के लिए खातीपुर स्टेशन कोच केयर कॉम्पलेक्स

शनिवार को पीएम मोदी ने राजस्थान में 17 हजार करोड़ की जिन विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण किया, उसमें जयपुर और आगरा मंडल के लिए सबसे महत्वपूर्ण खातीपुरा स्टेशन पर लंबित कोच केयर कॉम्प्लेक्स और बांदीकुई-आगरा ट्रैक डबलिंग प्रोजेक्ट भी है. प्रधानमंत्री राजस्थान में लगभग 2275 करोड़ की लागत से 8 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. करीब 10 साल से रुकी पड़ी बांदीकुई-आगरा (151 किमी) ट्रैक पर डबलिंग प्रोजेक्ट की लागत अब 1380 करोड़ से घटकर 1 हजार करोड़ हो गई है. हाल ही में सरकार ने अंतरिम बजट में इस प्रोजेक्ट को 150 करोड़ दिए थे. इससे अब डबलिंग का काम शुरू हाे जाएगा. आगरा मंडल द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस ट्रैक पर डबलिंग का सबसे ज्यादा फायदा जयपुर को मिलने वाला है, क्योंकि बॉटल नेक खत्म होने से जयपुर-आगरा के बीच अधिक ट्रेनें दौड़ेंगी. वहीं इस रूट पर यात्रियों का 30 से 45 मिनट तक का समय बचेगा. रेलवे की ओर से साल 2026 में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Related posts

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Report Times

व्यापारियों संग एसडीएम की बैठक : अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटियों का गठन, दुकानों की सीढ़ियों को साइड से नहीं तोड़ा जाएगा

Report Times

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुई इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, ये खिलाड़ी हुए बाहर

Report Times

Leave a Comment