Report Times
latestOtherअजमेरकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: IPS अधिकारियों के बाद अब SI व निरीक्षकों के हुए तबादले, जानें किसे कहां लगाया

REPORT TIMES

अजमेर रेंज आइजी लता मनोज कुमार ने पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) व पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें कई अधिकारियों को रेंज के एक जिले से दूसरे जिले में लगाया गया है। आदेश के अनुसार टोंक से एसआइ मूलचंद वर्मा को ब्यावर, हेमराज मीणा को शाहपुरा, भोपाल सिंह मीणा को नागौर, विजय सिंह मीणा को अजमेर, नियाज मोहम्मद को शाहपुरा, अयूब खान को शाहपुरा तथा प्रभाती लाल को शाहपुरा लगाया है।

इसी प्रकार शाहपुरा से रामगिलास गुर्जर, नंदा सिंह, ब्यावर से घासीराम, अजमेर से शौकत हुसैन, केकड़ी से सरवर खान, अजमेर से सोहनसिंह व गोपाल सिंह चारण को टोंक लगाया है। इसी प्रकार सदर थाना प्रभारी बृजमोहन कविया को नागौर, उनियारा थाना प्रभारी छोटेलाल को अजमेर, निरीक्षक जगदीश प्रसाद को ब्यावर तथा कुसुमलता को अजमेर लगाया है। इसके अलावा चेनाराम बेड़ा को अजमेर, धर्मेश दायमा को शाहपुरा तथा मानवेन्द्रसिंह को केकड़ी से टोंक लगाया है।

Related posts

मंड्रेला में जय श्री राम की गूंज : साढ़े चार बजे पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ अक्षत कलश का स्वागत

Report Times

बाबा उमदसिंह की पदयात्रा बुहाना से रवान, जयकारों के साथ तातीजा पहुंचकर चढ़ाए निशान

Report Times

जयपुर में CM हाउस का घेराव, वसुंधरा ने सालासर में मनाया जन्मदिन, भाजपा के ये नेता यहां रहे मौजूद

Report Times

Leave a Comment