Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

5 हार्डकोर अपराधी लूटने आए फाइनेंस कंपनी चढ़े पुलिस के हत्थे, 4 पिस्तौल और 41 कारतूस बरामद किये गए

REPORT TIMES 

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने टाल दिया. जहां एक फाइनेंस कंपनी से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए 5 हार्डकोर अपराधी आए थे. लेकिन ये सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में मंगलवार (20 फरवरी) सिटी पुलिस ने बड़ी कारवाही करते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पांच हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, 41 कारतूस और धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

फाइनेंस कंपनी को आए थे लूटने

सूरतगढ़ सिटी थाना थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी लूट की वारदात हो सकती है. ऐसे में थाना के ASI ताराचंद गोदारा ने स्टाफ के साथ गश्त शुरू की और पदमपुर रोड के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में मिले ऐसे में पुलिस ने टीम सहित दबिश देकर इन पांचो को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान पांचो हार्डकोर अपराधी पाए गए और इनके पास से चार अवैध पिस्तौल व 41 कारतूस व एक धारदार हथियार बरामद हुआ. बदमाशों ने बताया कि उनका प्रधान थाना का हिस्ट्रीशीटर है और प्रधान के माध्यम से उन्हें वारदात करने का सन्देश मिलने वाला था. सूत्रों के अनुसार ये हार्डकोर बदमाश किसी फाइनेंस कम्पनी में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

जांच में होगा खुलासा

सूरतगढ सिटी थाना थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वे खुद मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा की पकडे गए बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा और हथियारों को कहां से लाया गया, इस बारे में जानकारी हासिल की जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके साथ गिरोह में अन्य लोगो की सलिंप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इन अपराधियों के ऊपर विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज है.

Related posts

बड़ी खबर! जल्द ही टाटा मोटर्स के सभी कारों के दाम हो जाएगी वृद्धि

Report Times

आमिर खान ने राजस्थान में मनाई ईद:हाथ मिलाकर दी मुबारकबाद, वेब सीरीज की चल रही है शूटिंग

Report Times

जयपुर के SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र, 8 दिन बाद यहीं होना है IPL मैच

Report Times

Leave a Comment