Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक पर गुजर रहे देवर भाभी की मौत

REPORT TIMES

 राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. आमेट में गोवल के पास 11 हजार केवी विद्युत तार की चपेट में आने से बाइक पर गुजर रहे देवर भाभी की मौत हो गई, जबकि दो लोग इस हादसे में घायल हो गए. जैसे ही ये खबर प्रशासन तक पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. ये घटना साफ तौर पर विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बताई जा रही है.

दो घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

शुक्रवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है. इसी कारण हाई टेंशन बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था. ऐसे में बाइक सवार नारायण लाल पुत्र घिसाराम गुर्जर व उनके भाभी मेताबी बाई पुत्री हीरालाल एवं दो अन्य वहां से गुजरे तो वे इस तार की चपेट में आ गए. घटना में नारायण लाल और मेंताबी की मौत हो गई है, जबकि रेखा व लोकेश जुलस गए. 108 एम्बुलेंस की मदद से इनके शवों को आमेट मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं घायल मां-बेटे का उपचार जारी है.

बिजली निगम के कर्मचारी नहीं पहुंचे

आमेट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह व कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे, और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान शंकर सिंह की एक भैंस का हाई टेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो जाना, और एक बुजुर्ग चरवाहे के घायल हो जाने की जानकारी भी सामने आई. बताया जा रहा है कि फिलहाल ग्रामीण व उनके रिश्तेदार आमेट अस्पताल में पहुंच रहे हैं. हालांकि इतने बडे़ मामले में बिजली निगम के कर्मचारी अभी तक मौके पर नहीं पहुचे हैं जिससे ग्रामीणों में आकोश है.

Related posts

राजस्थान: उदयपुर में छात्र देवराज का हुआ अंतिम संस्कार, पिता व चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

Report Times

ट्रेजरी सिस्टम को खत्म करने वाले बिल पर फंसी गहलोत सरकार ! राज्यपाल ने मांगा जवाब

Report Times

चिड़ावा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन

Report Times

Leave a Comment