Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी चिड़ावा शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राजेश दहिया एवं जिला प्रवक्ता राकेश पाटनवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा ने किया।  बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी  ने पढ़कर सुनाया गया। प्रस्ताव का समर्थन मंडल महामंत्री मदन डारा, उपाध्यक्ष गंगाधर सैनी ने किया। मुख्य वक्ता राजेश दहिया ने संगठन को मजबूत करने व देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री ने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल होगा। ना किसी में मतभेद, ना किसी में मनभेद है।  पार्टी एकजुट होकर के 2023 के चुनाव में विधानसभा में विजय हासिल करेगी।  जिला प्रवक्ता राकेश पाटनवाल ने संगठनात्मक कार्य के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करने और अपने बूथ को सबसे मजबूत बूथ बनाने के विषय पर चर्चा की। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुरेश जलिंद्रा, नगर मंत्री सुशील डाबला, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महारानिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित, मंत्री भरत सैनी, आशीष, बूथ अध्यक्ष कुलदीप कटारिया, मनोज शर्मा, सुनील जांगिड़, हरिसिंह पंवार, महेश धन्ना, मुन्शी सिंह तंवर, वरिष्ठ कार्यकर्ता  हरीश सोलंकी, ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, रामू मेघवाल, कपिल कोठारी, होशियार सिंह, सत्य नारायण नायक, सुरेन्द्र लमोरिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक में भाग लिया।

Related posts

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड बना रहा महिला कर्मचारियों की सूची, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Report Times

BJP नेता की हत्या: चाय बेची, कोयला बेचा और बने कारोबारी, क्या लोकसभा लड़ने की चाहत ने ले ली जान?

Report Times

घूमने के लिए बेहतरीन जगह है लोटस वैली, जानिए इसके बारे में

Report Times

Leave a Comment