Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरें

गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Reporttimes.in

गोड्डा/पोड़ैयाहाट: झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट बजरंगबली चौक पर भाजपा समर्थक शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शैलेंद्र भगत को तीन गोली मारी. दो गाली सीने में व एक गोली सिर के समीप मारी गयी. गोली लगने के बाद शैलेंद्र भगत को पोड़ैयाहाट अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तत्काल गोड्डा रेफर कर दिया. एंबुलेंस से गोड्डा लाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. गोड्डा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एंबुलेंस में उनका बेटा, बेटी व पत्नी भी थी. पोड़ैयाहाट अस्पताल के डॉ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शैलेंद्र को तीन गोली मारने के निशान मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर भाजपा विधायक की बेटी का राशन डीलर लाइसेंस निलंबित

Report Times

SMS और महात्मा गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा इंतजाम नाकाम?

Report Times

Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान में इस बार खूब तपाएगी गर्मी, अगले 2 दिनों तक लू की चेतावनी

Report Times

Leave a Comment