Report Times
Other

RBI: खुशखबरी! निवेश करना अब होगा ज्यादा आसान, रिजर्व बैंक रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए लायेगा मोबाइल एप

Reporttimes.in

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही निवेशकों की सुविधा के लिए आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम को एक्सेस करने के लिए मोबाइल एप लॉच करने वाला है. इस बात की जानकारी, बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक में लिये गए फैसलों की जानकारी देते हुए दी. रिजर्व बैंक के द्वारा नवंबर, 2021 में आरबीआई की रिटेल ‘डायरेक्ट स्कीम’ लांच की गयी थी. ये व्यक्तिगत निवेशकों को केंद्रीय के साथ गिल्ट खाते बनाए रखने और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने की सुविधा प्रदान करती है. यह योजना निवेशकों को प्राथमिक नीलामी में प्रतिभूतियों को खरीदने के साथ-साथ एनडीएस-ओएम मंच के जरिये प्रतिभूतियों को खरीदने/बेचने में सक्षम बनाती है.

Related posts

शादी समारोह में एक ही परिवार के दो गुटो में कहासुनी एक गुट ने ऑट्रो रिक्शा के शीशे तोड़े तो घर में ताले तोड़कर घूसे

Report Times

दहेज प्रताड़ना: पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी पति सात वर्ष बाद गिरफ्तार

Report Times

पटवारियों और गिरदावरों की बैठक : एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Report Times

Leave a Comment