Report Times
Election specialpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

झामुमो की 21 अप्रैल को रांची में महारैली, कल्पना सोरेन के गांडेय उपचुनाव लड़ने पर क्या बोलीं महुआ माजी?

Reporttimes.in

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर झामुमो विधायक दल की बैठक शुक्रवार को सीएम आवास में हुई. सुबह 11 बजे से शुरू हुई यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली. बैठक में पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर रणनीतियों पर चर्चा की. इस दौरान विधायकों को कार्य सौंपे गए. इसमें तय किया गया कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा. बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि निश्चित रूप से कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव लड़ेंगी.

21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में महारैली
विधायकों व सांसदों की बैठक में झामुमो ने महारैली की रूपरेखा भी तय की. यह महारैली 21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित की जाएगी. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली गयी न्याय यात्रा का समापन भी इस रैली के माध्यम से होगा. वहीं, इस रैली के माध्यम से केंद्र की तानाशाह सरकार को संदेश दिया जाएगा.

Related posts

कार ने बाइक को टक्कर मारी:दो घायल, हवा में उछले बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Report Times

अफसर ने मारा छापा तो टेबल के नीचे छिप गईं आशा कार्यकर्ता

Report Times

फर्स्ट ग्रेड शिक्षिका वर्षा विश्नोई ने परीक्षा दी,पर दरोगा बनीं तीन महिलाएं, एसपी कार्यालय में कार्यरत SI भाई ने दिए थे 30 लाख

Report Times

Leave a Comment