Report Times
Election specialGENERAL NEWSpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 3 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, भगवानगोला से उपचुनाव लड़ेंगी अंजु बेगम

Reporttimes.in

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार (7 अप्रैल) को इन 3 उम्मीदवारों की घोषणा की. इसके साथ ही भगवानगोला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम को दी मंजूरी

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने बनगांव, उलुबेड़िया और घाटाल लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. इसके बाद उनके नामों की घोषणा की गई. घोषित उम्मीदवारों के नाम प्रदीप विश्वास, अजहर मल्लिक और डॉ पापिया चक्रवर्ती हैं.

बनगांव से चुनाव लड़ेंगे प्रदीप विश्वास, उलुबेड़िया से अजहर मल्लिक

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित बनगांव लोकसभा सीट से प्रदीप विश्वास चुनाव लड़ेंगे. अजहर मल्लिक को उलुबेड़िया लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, डॉ पापिया चक्रवर्ती घाटाल से पार्टी के प्रत्याशी होंगीं.

Related posts

अजमेर दरगाह क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने आई केरल पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग,घायल IPS ने 2 बदमाशों को दबोचा

Report Times

राजस्थान के BJP विधायक कंवरलाल मीणा ने मनोहर थाना कोर्ट में किया सरेंडर, काटनी होगी 3 साल की सजा

Report Times

‘समर्थकों को धमकाया और जेल में बंद कराया’ सपा MLA बोले-बीजेपी ने जनता से धोखा किया

Report Times

Leave a Comment