Report Times
Election specialटॉप न्यूज़ताजा खबरें

नगर निकाय चुनाव मामले में झारखंड सरकार की अपील खारिज, अपना पक्ष रखने के लिए मिला दो हफ्ते का समय

Reporttimes.in

झारखंड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 3 हफ्ते में जारी करने के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. ये सुनवाई जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में हुई. हाईकोर्ट की इस डबल बेंच की अदालत ने सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने जस्टिस आनंदा सेन के फैसले को चुनौती दी थी. अदालत ने मामले में सरकार को इस केस से जुड़े अपने सभी पक्ष कोर्ट के सामने रखने को कहा. इसके लिए उन्होंने दो हफ्ते का समय दिया है. दो हफ्ते बाद इस मामले की फिर सुनवाई होगी.

दरअसल मामला ये है कि झारखंड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने को लेकर पार्षद रोशनी खलखो और अरुण झा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरकार को तीन हफ्ते अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया. इस मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट के कानून का हवाला दिया.

Related posts

हाईकोर्ट ने लगाई ठेकेदारों के जरिए संविदाकर्मी रखने पर रोक

Report Times

Deepfake Video के खिलाफ रणवीर सिंह ने उठाया बड़ा कदम, दर्ज कराई FIR, ये बॉलीवुड एक्टर्स भी हो चुके हैं शिकार

Report Times

वसुंधरा राजे की जनसभा की धमक दिल्ली तक, BJP में घमासान के आसार; जानें क्यों

Report Times

Leave a Comment